Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुतला ऐसे फूंका जैसे खानापूरी करना जरूरी था…?

पुतला ऐसे फूंका जैसे खानापूरी करना जरूरी था…?

2016-10-08-1-sspjs⇒राहुल गांधी के बयानों से नाराज भाजपाईयों ने पुतला फूंक खानापूरी कर दी।
⇒अधिकतर भाजपा पदाधिकारी नदारद रहे
⇒भाजपा कानपुर दक्षिण टीम में सब कुछ ठीक नहीं,
⇒अन्दर ही अन्दर चल रही कुछ खींच-तान
कानपुर। भाजपा के कानपुर दक्षिण जिले की कार्यकारिणी में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं दिखता। शनिवार को भाजपा के कानपुर दक्षिण ईकाई के भाजपाईयों ने कांगे्रस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयानों पर आपत्ति जताई और राहुल गांधी का पुतला फूंका।
सूत्रों के मुताबिक इस कार्य में आधे से अधिक पदाधिकारी गायब थे। मानों राहुल गांधी का पुतला फूंकना उनको राश न आया हो।
शहर के दक्षिण क्षेत्र हरजेन्दरनगर में भाजपा के कानपुर दक्षिण जिले की इकाई द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयानों पर रोष प्रकट करने के लिए उनका पुतला फूंका गया। यह विरोध उस बयान के खिलाफ था जिसमे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय सेना के सिपाहियों के खून का दलाल कहा था ।इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा दक्षिण इकाई के अधिकतर पदाधिकारी नदारद रहे। वहीं प्रदर्शन कम बल्कि सेल्फी लेने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते दिखे कार्यकर्ता। इस मौके पर विधायक सतीश महाना, जिला महामंत्री राकेश तिवारी, संतोष जायसवाल, मुकेश तिवारी, जिला मंत्री संजय कटियार आदि मौजूद रहे।

Written by : Pankaj Kumar